सराईकेला, अगस्त 1 -- Saraikela News: राजनगर। भाजपा राजनगर प्रखंड के पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार एवं मध्य मंडल अध्यक्ष सुखदेव गौड़ की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को जेपीएससी नियुक्ति घोटाले के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस राजनगर स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर सिद्धू-कान्हू चौक तक पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेपीएससी नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच हो और कांग्रेस चुप क्यों है, जैसे नारे लगाते हुए राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि राज्य सरकार जेपीएससी नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच कराने से बच रही ह...