सराईकेला, जुलाई 23 -- Saraikela News: सरायकेला। जेपीएससी और जेएसएससी में कथित धांधली को लेकर सरायकेला में शुक्रवार को राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। उत्पाद सिपाही जैसी भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर शुक्रवार को शाम 4 बजे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा जिला इकाई शुक्रवार संध्या 04 बजे सरायकेला स्थित गोपाबंधू चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम करेगा। इस विरोध प्रदर्शन में जिले भर से भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कांग्रेस के दो चेहरे, दिल्ली और झारखंड में अलग-अ...