Saraikela News: जीप और मालवाहक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर
सराईकेला, अगस्त 8 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के वृद्धाश्रम के समीप शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। जहां एक थार और मालवाहक वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसका चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की थार गाड़ी (डीएल 1सीएएफ-1650) सिनी की ओर से सरायकेला आ रही थी। इस वाहन में तेजस प्रताप (14 वर्ष), उनकी बहन नेहा कुमारी, चालक पल्लव सिंह और एक 14 महीने का मासूम बच्चा शिवम सिंह (पिता-आकाश सिंह) सवार थे। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद मासूम शिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.