Saraikela News: जिले में 47 परिवारों का गृह प्रवेश
सराईकेला, नवम्बर 23 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, को 'गृह प्रवेश सप्ताह' के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 47 लाभुक परिवारों ने अपने नवनिर्मित आवासों में विधिवत गृह प्रवेश किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रमों में लाभुकों को पौधा और बधाई पत्र प्रदान कर नए जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार गम्हरिया में 08, कुकड़ू में 07, चांडिल में 06, नीमडीह में 06, ईचागढ़ में 05, राजनगर में 05, खरसावां में 04, कुचाई में 03 तथा सरायकेला प्रखंड में 03 आवासों में गृह प्रवेश संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.