सराईकेला, जुलाई 7 -- Saraikela News: सरायकेला। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आगामी 11 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सोमवार को बैठक हुई। यह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक डीडीसी रीना हांसदा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को धरातल पर उठाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डीडीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जोड़ा जाए। विद्यार्थियों को परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें शिविरों में सहभागिता के लिए प्रेरित करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: परिवार नियोजन पखवारा की सफल बनाने की बनी रणनीतिकार्यक्र...