Saraikela News: जिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बदहाल, मरीजों के लिए हो रहे जानलेबा साबित
सराईकेला, जुलाई 14 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। सदर अस्पताल और ग्रामीण इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से लगातार आ रही मरीजों की मौत की खबरें आम जनता को डरा रही हैं। हाल ही में घटी दो बड़ी घटनाओं ने पूरे जिले के स्वास्थ्य तंत्र की संवेदनहीनता और बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीजों के लिए ये अस्पताल जीवनदायिनी बनने के बजाय जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा मामला 12 जुलाई का है जहां सरायकेला सदर अस्पताल में कांदागोड़ा गांव निवासी गुरा पूर्ति की गर्भवती पत्नी शुरू पूर्ति और उनके गर्भस्थ शिशु की इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रात भर अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद किसी डॉक्टर या नर्स ने मरीज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.