Saraikela News: जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की असली रीढ़ होते हैं अराजपत्रित कर्मचारी : डीसी
सराईकेला, जुलाई 13 -- Saraikela News: सरायकेला। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तृतीय सम्मेलन रविवार को सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत डीसी नीतीश कुमार सिंह समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर की। डीसी ने कहा, किसी राज्य या जिले के विकास की नींव उसकी प्रशासनिक व्यवस्था होती है और आप सभी अराजपत्रित कर्मचारी उस व्यवस्था की असली रीढ़ हैं। सरकार की नीतियां कितनी भी लोक-कल्याणकारी क्यों न हों, उन्हें धरातल पर उतारने का गुरुतर दायित्व आपके कंधों पर ही होता है। आपके कठिन परिश्रम के बिना शासन की सफलता अधूरी है। डीसी ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण, प्रशासकीय कार्य प्रणाली में उनकी भूमिका और शासन की नीतियों के सुचारू संचालन पर केंद्रित होता है। महासंघ की ओर से रखी गई नौ सूत्री मांगों पर डीसी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.