सराईकेला, अगस्त 14 -- Saraikela News: सरायकेला,संवाददाता। समाहरणालय सभागार में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले का कोई भी पात्र किसान अथवा लाभुक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। बैठक में सहकारिता विभाग की समीक्षा करते डीसी ने किसानों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ने के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विशेष अभियान चलाया। उन्होंने लैम्प्स समितियों की सक्रियता बढ़ाते हुए किसानों को कृषि ऋण, बीज, उर्वरक और धान अधिप्राप्ति सहित अन्य सहकारी सुविधाओं का समुचित लाभ दि...