सराईकेला, अगस्त 6 -- Saraikela News: सरायकेला। बिरसा मुंडा स्टेडियम में दो दिन पूर्व आयोजित जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता अब खेल प्रदर्शन से अधिक आयोजन प्रक्रिया और पारदर्शिता को लेकर चर्चा में है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के कई महत्वपूर्ण प्रावधानों का पालन नहीं किए जाने के आरोपों ने पूरे आयोजन को सवालों के घेरे में ला दिया है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता के लिए लगभग 2.80 लाख रुपये का बजट निर्धारित था। लेकिन जिला प्रशासन को विधिवत सूचना दिए बिना ही कई कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराए गए। जिससे वित्तीय प्रक्रिया और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं。

आयोजन की प्रक्रिया विभागीय एसओपी के अनुसार प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल संघ, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं तकनीकी पदाधिकारियों के स...