Saraikela News: जिला फुटबॉल लीग मैच में मातकमडीह एफसी की शानदार जीत
सराईकेला, जुलाई 18 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 (अर्जुना कप) के तहत शुक्रवार को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेले गए पहले मुकाबले में मातकमडीह एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्वन सिटी सीतारामपुर को 2-0 से पराजित कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में मातकमडीह एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 61वें मिनट में बिरोजा ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 69वें मिनट में सोनाराम ने दूसरा गोल दागकर जीत सुनिश्चित कर दी। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर जिला फुटबॉल लीग: आशीर्वाद अकादमी और इटहरी एफसी के बीच मुकाबला हुआ गोलरहित बराबरी पर समाप्त, अर्वन सिटी की टीम पूरे मैच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.