Saraikela News: जिला फुटबॉल लीग : सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत
सराईकेला, जुलाई 21 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप-2026 के तहत मंगलवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले गए मुकाबलों में सेरेंगदा एफसी और यूथ क्लब खामरडीह ने शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में खामरडीह के रोहित कुदादा ने हैट्रिक लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में सेरेंगदा एफसी ने डीपीएफसी खरसावां को 2-1 से हराया। मैच के 14वें मिनट में रोहित सरदार ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 24वें मिनट में रोहिन लोहरा ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। डीपीएफसी की ओर से 29वें मिनट में कानू होनहागा ने गोल दागकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। लेकिन अंतिम समय तक दोनों टीमों के प्रयास के बावजूद स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ और सेरेंगदा ने 2-1 से जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.