सराईकेला, अगस्त 16 -- Saraikela News: सरायकेला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के वीर सपूतों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान डीसी नीतीश कुमार सिंह एवं एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बेहतर सेवा देने वाले पुलिस अफसरों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह को उनके कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, कांडों के त्वरित अनुसंधान, मामलों के सफल उद्भेदन, उत्कृष्ट कार्यालय कार्य और चाक-चौबंद विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य मंच से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे साथी पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा बताया।वहीं यह भी पढ़ें- Saraikela News: जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम ...