Saraikela News: जिला पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
सराईकेला, सितम्बर 4 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला पुलिस की गश्ती और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस बेड़े में 19 नए बोलेरो वाहन शामिल किए गए हैं। इन नए वाहनों के आने से अब जिले में पुलिस के पास 38 बोलेरो और 26 मोटरसाइकिलें (बाइक) हो गई हैं। 19 अतिरिक्त वाहन मिलने से अब पुलिस को गश्ती करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी। पुलिस केंद्र में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नए पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जिनमें मुख्य रूप से मुख्यालय डीएसपी दुसरु बानसिंह, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।इस यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.