Saraikela News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्थगित, राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन ट्रायल 14 अगस्त तक
सराईकेला, अगस्त 8 -- Saraikela News: सरायकेला। बिरसा मुंडा स्टेडियम में 10 और 11 अगस्त को होने वाले 23वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रतियोगिता आगामी 31 अगस्त और 1 सितंबर, 2026 को आयोजित होगी। लगातार बारिश से मैदान में कीचड़ होने और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर जिला प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए जिला खेल पदाधिकारी की सूचना पर एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। आगामी 21 और 22 अगस्त को धनबाद में तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें अंडर-14 (यू-14) बालक, बालिका वर्ग के लिए स्पर्धाएं होंगी, जिन्हें तीन ग्रुपों में बांटा गया है । ए- ग्रुप: 60 मीटर दौड़, लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच) और ऊंची कूद। बी- ग्रुप, 60 मीटर दौड़, लंबी कूद (5 मीटर एप्रोच) और शॉट पुट (बैक थ्रो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.