सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड के जाम्बनी गांव में जेएलकेएम की ओर से गांव के लोगों के लिए ब्लड बैंक और वीबीडीए जमशेदपुर के सहयोग से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 123 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान करके इतिहास रचा। शिविर में रक्तदाताओं और आयोजक को प्रोत्साहित करने, ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान शिविर का प्रेरणा दाता और प्रचारक सुनील कुमार दे, माताजी आश्रम हाता के अध्यक्ष कृष्ण पद मंडल, शिक्षाविद लखिन्दर महतो आदि पहुंचे। इस अवसर पर सुनील कुमार दे ने कहा रक्तदान महादान है। इसका कोई विकल्प नहीं। सुदूर गांव जाम्बनी में सफल रक्तदान करके इतिहास रचा गया। रक्तदान शिविर में पुरुषों, महिलाओं के अंदर रक्तदान करने के लिए उत्साह देखा गया। शिविर को सफल बनाने में जेएलकेएम कार्यकर्ता के अलावा विभीषण महतो, लखिन्दर म...