Saraikela News: जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
सराईकेला, अक्टूबर 14 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी पंचायत अंतर्गत बेगनाडीह गांव में एक महिला पर कुदाल से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगनाडीह निवासी सुधीर महतो (32 वर्ष), पिता- राम महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की कुदाल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: कुदाल से जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.