Saraikela News: जल जनभागीदारी अभियान: छात्रों ने जाना ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का हाल
सराईकेला, अक्टूबर 14 -- Saraikela News: सरायकेला प्रमंडल के अंतर्गत 2 से 15 अक्तूबर तक संचालित 'जल जनभागीदारी अभियान' के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में जल संरक्षण, पेयजल स्रोतों की स्वच्छता तथा सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत एक विशेष पहल करते हुए कक्षा 8वीं, 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों तथा संबंधित विभागीय कर्मियों द्वारा एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का भौतिक भ्रमण किया गया। इस दौरान छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की पूरी व्यवस्था, पाइपलाइन नेटवर्क और योजनाओं के तकनीकी संचालन को करीब से देखा। विद्यार्थियों को जल वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन और उसके रख-रखाव से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया गया, ताकि उनमें सार्वजनिक जलापूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.