Saraikela News: जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को एकजुट होने का आह्वान
सराईकेला, अक्टूबर 4 -- Saraikela News: खरसावां, संवाददाता। कुचाई प्रखंड के अंतर्गत दुखियाडीह गांव में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति की ओर से पत्थरगाड़ी का प्रथम स्थापना दिवस पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पत्थरगाड़ी केवल एक पत्थर नहीं, बल्कि ग्रामसभा की पहचान, परंपरा, संस्कृति और अधिकारों का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की जीवनरेखा हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए ग्रामीणों की सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर वन संसाधनों की रक्षा करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर गांव के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मिलने के बाद ग्रामीणों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। वन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.