Saraikela News: जर्जर सड़क पर आवागमन मजबूरी, तेलाई-माझनाघाट निर्माण कार्य में तेजी की मांग
सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: राजनगर। तेलाई से माझनाघाट तक चल रहे पक्की सड़क निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी से आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्माण में हो रही देरी की जांच कराने की मांग को लेकर चालियामा के ग्राम प्रधान सुजीत कुमार नायक ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा है। भेजे गये आवेदन में ग्राम प्रधान ने कहा है कि तेलाई से माझनाघाट तक सड़क निर्माण कार्य नियमित रूप से नहीं होने के कारण निर्माण निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर चालियामा, आराहासा, मिड़की, गांगीडीह, घोलाडीह समेत आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीणों पर पड़ रहा है。
ग्रामीणों की समस्याएं ग्राम प्रधान ने आवेदन में उल्लेख किया है कि सड़क की बदहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.