सराईकेला, जुलाई 17 -- Saraikela News: सरायकेला/खरसावां/राजनगर। झारखंड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरती सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। सरायकेला-खरसावां, हाडीभंजा, कांड्रा और राजनगर में प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को लोगों ने खींचा। वर्षों से चली आ रही धार्मिक संस्कृति के अनुसार भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को श्रद्धालुओं ने खींचा। रथ खींचने की इस पावन और अलौकिक रस्म के शुरू होते ही पूरा जिला जय जगन्नाथ, हरे कृष्ण और हरि बोल के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इस पावन और ऐतिहासिक रथयात्रा के पुण्य क्षणों का गवाह बनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। धार्मिक संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को जीवंत रखते हुए रथ खींचने से प...