Saraikela News: जन्माष्टमी आज, खरीदारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सराईकेला, सितम्बर 4 -- Saraikela News: सरायकेला,संवाददाता। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी को लेकर सरायकेला और इसके आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार को लेकर क्षेत्र के प्रमुख बाज़ारों में विशेष रौनक देखी जा रही है। हर तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है और लोगों ने त्योहार की खरीदारी भी शुरू कर दी है। स्थानीय बाज़ारों में कृष्ण जन्मोत्सव की छटा साफ दिखाई दे रही है। दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामानों से पाट दिया गया है। बाज़ार में बाल गोपाल (लड्डू गोपाल) के लिए सुंदर पोशाकें, मुकुट, बांसुरी, झूले और आकर्षक आभूषणों की दुकानें सज चुकी हैं। दुकानदार बताते हैं कि इस बार कान्हा के श्रृंगार के लिए एक से बढ़कर एक नए डिजाइन के कपड़े और मोतियों से जड़े मुकुट बाज़ार में आए हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.