Saraikela News: जनता दरबार में राशन, सड़क और कुआं जीर्णोद्धार समेत अन्य पर कार्रवाई के निर्देश
सराईकेला, सितम्बर 11 -- Saraikela News: सरायकेला। कार्यालय कक्ष में डीसी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन डीसी के समक्ष प्रस्तुत किए। कई ग्रामीणों ने राशन कार्ड से नाम हट जाने के कारण खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिल पाने की शिकायत दर्ज कराई और नाम पुनः जोड़ने की गुहार लगाई। सरायकेला-राजनगर सड़क के निर्माण एवं भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की। सीनी पंचायत अंतर्गत ग्राम-सिदमा में प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क के निर्माण कराने की अपील की गई। ईचागढ़ प्रखंड में खराब एवं अधभरे कुओं का जीर्णोद्धार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.