सराईकेला, जुलाई 18 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला मुख्यालय में आयोजित नियमित जनता दरबार में आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें मुख्य रूप से जमीन विवाद, शिक्षा, समाज कल्याण और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन में हो रही परेशानी और आंगनबाड़ी सेविका चयन से जुड़े विवादों को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई। कई बुजुर्गों ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन अचानक रुकने की बात कही। वहीं, दर्जनों ग्रामीणों ने राशन कार्ड में नए नाम जोड़ने और त्रुटियों में संशोधन के लिए आवेदन सौंपे। पैतृक भूमि की ऑनलाइन, प्रविष्टि भूमि अभिलेखों में सुधार और जमीन से जुड़े अन्य तकनीकी विवादों के समाधान की गुहार लगाई गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरब...