सराईकेला, नवम्बर 2 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के छोटा टाँगरानी गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक आकाश हेम्ब्रम ने अपने घर में छत की बल्ली से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आकाश हेम्ब्रम, श्याम सुंदर हेम्ब्रम का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को आकाश हमेशा की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह जब परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला, तो आकाश का शव छत की बल्ली से लटका हुआ मिला। युवक को इस हाल में देख परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों क...