Saraikela News: छऊ कलाकार रंजन पटनायक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
सराईकेला, अक्टूबर 9 -- Saraikela News: सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ एवं ड्रामा कलाकार रंजन कुमार पटनायक के आकस्मिक निधन पर उत्कलमणि आदर्श पाठागार की ओर से गुरुवार की शाम पाठागार भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठागार के सचिव जलेश कवि ने की। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत कलाकार के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रंजन कुमार पटनायक छऊ कला के साथ-साथ नाट्य एवं ड्रामा के क्षेत्र से भी जुड़े हुए थे। अपने अभिनय और कला के माध्यम से उन्होंने सरायकेला की सांस्कृतिक परंपरा को समृद्ध करने में योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने कलाकार नाना पाटेकर को विनम्र श्रद्धांजलि दी उनके आकस्मिक निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.