Saraikela News: चमारू-कोलबीरा ब्रिज के नीचे मिला लापता निजी स्कूल शिक्षक का शव
सराईकेला, जुलाई 12 -- Saraikela News: सरायकेला। प्रखंड में शनिवार को संजय नदी में नहाने गए 35 वर्षीय निजी स्कूल के शिक्षक जीतेन महतो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वे गम्हरिया के धातकीडीह के रहने वाले थे। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार को उनका शव चमारू-कोलबीरा ब्रिज के पास से बरामद किया। जानकारी के अनुसार, शिक्षक जीतेन महतो शनिवार को कुछ रिश्तेदारों के साथ नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नहाते समय वे अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और गहरे पानी में समा गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की। लेकिन शनिवार को सफलता नहीं मिली। रविवार को खोजबीन के बाद चमारू-कोलबीरा ब्रिज के पास उनका शव तैरता हुआ मिला。 यह भी पढ़ें- Adityapur News: संजय पुल के नीचे से विद्यालय संचालक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.