सराईकेला, अगस्त 4 -- Saraikela News: सरायकेला। सिनी ओपी क्षेत्र के मोहितपुर पंचायत में नाबालिग बच्ची के साथ चचेरे भाई द्वारा कथित यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले महिला समिति की जांच के बाद रविवार देर रात पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। सोमवार सुबह पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में अत्यंत दर्दनाक सामाजिक पहलू भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता अपनी ही पत्नी (पीड़िता की मां) की हत्या के जुर्म में वर्तमान में जेल में बंद हैं। माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद पीड़िता मामा-मामी के घर पर रह रही थी। इसी का फायदा उठाकर उसके चचेरे भाई ने इस शर्मन...