सराईकेला, नवम्बर 2 -- Saraikela News: सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में सरायकेला टाइगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय चम्पई कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और 40 प्लस वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए, जहाँ विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जेएमपीए रांची, ब्लैक पैंथर और स्टील सिटी जमशेदपुर बनीं विजेता यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: जामिद में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापनफाइनल मुकाबलों के नतीजे प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जेएमपीए रांची ने एमएमसी शंकरपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये नकद, जबकि उपविजेता टीम को एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 40 प्लस वर्ग के रोमांचक फाइनल मैच में ब्लैक...