Saraikela News: ग्रामीण जरूरतों के आधार पर होंगी विकास योजनाओं का चयन
सराईकेला, सितम्बर 11 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई प्रखंड सभागार में प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास योजनाओं के चयन, विभिन्न विभागों की प्रगति, जन सुविधाओं, पंचायत स्तर की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर विभिन्न योजनाओं के चयन को लेकर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में 16वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि के बेहतर नियोजन को लेकर मंथन किया गया। पंचायत समिति सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं का चयन करने पर जोर दिया। चयनित योजनाओं को पंचायत विकास योजना में शामिल करने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Gridih News: पंस सदस्य मद से योजना चयन करने की दी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.