सराईकेला, नवम्बर 18 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत जिले में 15 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक राज्यव्यापी ''रोजगार सृजन अभियान'' संचालित किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक मानव दिवसों का सृजन करना, इच्छुक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा आवश्यकतानुसार नई योजनाओं का चयन एवं त्वरित स्वीकृति सुनिश्चित करना है। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन न्यूनतम 150 मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन 15 नवंबर को जिला कार्यालय, सभी प्रखंड कार्यालयों और ग्राम पंचायत भवनों में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन...