Saraikela News: गोदाम और उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई ने किया शिलान्यास
सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: राजनगर। पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने गुरुवार को क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने प्रखंड के राजनगर पंचायत में 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 500 एमटी क्षमता के गोदाम और कटांगा पंचायत के बंदुआ गांव में 55 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया। इन दोनों विकास योजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 1.07 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शिलान्यास के बाद चंपाई सोरेन ने कहा कि राजनगर में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की आईसीडीपी योजना के तहत बनने वाले इस गोदाम से किसानों को बड़ा फायदा होगा। 52 लाख की लागत से तैयार होने वाले इस आधुनिक गोदाम के कारण धान की अधिप्राप्ति अधिक मात्रा में हो सकेगी। जिससे किसानों को भंडारण और अपनी उपज बेचने में सहूलियत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.