सराईकेला, जुलाई 8 -- Saraikela News: सरायकेला। पुलिस ने फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के नातीडीह गांव से गोमा मुण्डरी उर्फ कोन्दा मुण्डरी (30), पिता-गुरवा मुण्डरी को धर दबोचा। वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। सरायकेला थाना प्रभारी विनय तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस को उसके नातीडीह स्थित घर पर मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को चिकित्सीय जांच के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए र...