सराईकेला, अगस्त 21 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गैर जमानती वारंट के आरोपी कृष्णा नायक, निवासी ग्राम कोलेबिरा, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला-खरसावां को पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...