सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: सरायकेला। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध छऊ मुखौटा शिल्पी गुरु सुशांत कुमार महापात्र से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक गागराई, डॉ. शुभेंदु महतो और सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि समेत कई गणमान्य लोगों ने गुरु सुशांत कुमार महापात्र को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बधाई दी।

पुरस्कार का महत्व ज्ञात हो कि पिछले दिनों नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से गुरु सुशांत कुमार महापात्र को वर्ष 2025 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र के कला एवं संस्कृति प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

छऊ नृत्य पर चर्चा मुलाका...