Saraikela News: गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान
सराईकेला, सितम्बर 7 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित समारोह का आयोजन किया गया। नन्हें-नन्हें छऊ कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कला केंद्र का माहौल गुरुजनों के सम्मान और छऊ कला के प्रति श्रद्धा से सराबोर रहा। इस अवसर पर विधायक सह छऊ गुरु सुखराम उरांव ने कहा कि गुरु केवल कला सिखाने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि शिष्य के व्यक्तित्व और भविष्य को गढ़ने वाला मार्गदर्शक होता है। छऊ जैसी समृद्ध लोक कला को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने में गुरुओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। गुरु अपने अनुभव, साधना और संस्कारों के माध्यम से कलाकारों को केवल नृत्य की बारीकियां नहीं सिखाते, बल्कि अनुशासन, समर्पण और संस्कृति से जुड़ने का संदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.