Saraikela News: गुंडिचा मंदिर में सांस्कृतिक संध्या ने बिखेरा भक्ति और संस्कृति का अनुपम रंग
सराईकेला, जुलाई 22 -- Saraikela News: सरायकेला। गुंडिचा मंदिर प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक संध्या श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम बन गई। श्री जगन्नाथ मेला समिति के सांस्कृतिक सचिव रूपेश साहू के समन्वय और संचालन में हुए कार्यक्रम में नटराज कला मंदिर के बच्चों ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित भक्ति नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षक रमन मास्टर के ओड़िया भजन "नीलांचल धाम" ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में सरायकेला छऊ परंपरा और छऊ मुखौटा कला के संरक्षण में योगदान के लिए एस.एन. अवार्डी छऊ गुरु सुशांत महापात्र को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मेला समिति अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सरायकेला का जगन्नाथ रथ मेला बनी आस्था, संस्कृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.