Saraikela News: गड्ढों से परेशान ग्रामीणों का बड़ा फैसला, सड़क दुरुस्त होने तक भारी वाहनों पर रोक
सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति से परेशान सारंगपोसी गांव के ग्राम प्रधान भक्तू मार्डी के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह आठ बजे से सड़क मरम्मत की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। ग्रामीणों ने सड़क पर ह्यूम पाइप रखकर भारी वाहनों का आवागमन ठप कर दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं करायी जाती है, तब तक छोटी वाहनों को छोड़कर भारी वाहनों का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क की स्थिति और खराब हो रही है। सड़क की मरम्मत नहीं होने तक भारी वाहनों का परिचालन रोकने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.