Saraikela News: खूंटपानी में 436 विद्यार्थियों में विधायक ने बाटीं साइकिलें
सराईकेला, जुलाई 4 -- Saraikela News: खरसावां। वित्तीय वर्ष 2026-27 में खूंटपानी प्रखंड के कक्षा 8 में अध्ययनरत 992 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। शुक्रवार को खूंटपानी के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय पुरूणिया में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने विभिन्न विद्यालयों के कुल 436 विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया। इनमें 198 बालक तथा 238 बालिकाएं शामिल हैं। शेष विद्यार्थियों के बीच भी जल्द साइकिल वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गागराई ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: खूंटपानी में 436 विद्यार्थियों में विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.