सराईकेला, नवम्बर 18 -- Saraikela News: खरसावां । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हॉर्टिकल्चर कॉलेज, खूँटपानी में तीन दिवसीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शोभायात्रा के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और उनके महान योगदान को याद किया गया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों का उत्साह और जनजातीय संस्कृति के प्रति सम्मान देखने को मिला। समारोह के प्रथम दिन चित्रकला, तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में फरजाना यास्मीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में राहुल रंजन विजेता बने। भाषण प्रतियोगिता में पूजा ...