Saraikela News: खामारडीह ने प्रधानगोड़ा को 1-0 से हराया, हाथीटांड़ बना जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियन
सराईकेला, अगस्त 26 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप-2026 के तहत मंगलवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें यूथ क्लब खामारडीह ने एसएमसी प्रधानगोड़ा को 1-0 से पराजित कर उपविजेता का खिताब हासिल किया। मुकाबले के दूसरे हाफ में खामारडीह को पेनल्टी मिली। जिसे श्याम गोप ने शानदार ढंग से गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद प्रधानगोड़ा की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन खामारडीह के खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षा पंक्ति के साथ बढ़त कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया। जिला सुपर लीग में खामारडीह ने चार मुकाबलों में तीन जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए हाथीटांड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.