Saraikela News: खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
सराईकेला, अगस्त 1 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के तहत शनिवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले गए मुकाबलों में यूथ क्लब खामरडीह ने तूड़ीयान एफसी को 5-2 से हराकर सुपर-5 में प्रवेश कर लिया। वहीं, पहले मैच में आरएफटीसी और प्रधानगोडा एफसी के बीच मुकाबला गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहले मुकाबले में आरएफटीसी और प्रधानगोडा एफसी के खिलाड़ियों ने कई आक्रामक प्रयास किए। लेकिन दोनों टीमों के स्ट्राइकर गोल करने में सफल नहीं हो सके। मैच भले ही ड्रॉ रहा, लेकिन इस परिणाम से प्रधानगोडा एफसी की सुपर-5 में पहुंचने की संभावना मजबूत हो गई है। टीम ने अब तक तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल 7 अंक हासिल किए हैं। जबकि उनका एक लीग मैच अभी शेष है。
दूसरे मुकाबले का विवरण दिन के दूसरे मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.