Saraikela News: खरसावां सीएचसी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत, एसडीओ ने किया निरीक्षण
सराईकेला, अगस्त 9 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद शनिवार को सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश ने निरीक्षण कर विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान कुछ स्टॉक रजिस्टरों का सही तरीके से संधारण नहीं किए जाने की बात सामने आई। एसडीओ ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो दिनों का समय दिया। डीसी को शिकायत मिली थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां को 10 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिभंजा को 5 लाख रुपये और सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को 2-2 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। इस राशि के उपयोग में गड़बड़ी की शिकायत के बाद डीसी के स्तर से जांच कमेटी गठित की गई थी। शनिवार को जांच टीम के साथ पहुंचे एसडीओ ने संबंधित दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.