Saraikela News: खरसावां विधायक ने चार प्रमुख चौकों पर हाईमास्ट का किया उद्घाटन
सराईकेला, जुलाई 17 -- Saraikela News: खरसावां। विधायक दशरथ गागराई ने गुरुवार को चार प्रमुख चौकों पर नवनिर्मित हाईमास्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और हाईमास्ट लाइट लगने से लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। विधायक ने कुचाई प्रखंड के चिरुडीह चौक, गोपीडीह चौक, सांकोडीह चौक तथा चाकड़ी चौक में हाईमास्ट लाइट का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि इन प्रमुख चौकों पर हाईमास्ट लाइट स्थापित होने से रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Chatra News: कोनी पंचायत में दो पीसीसी पथ का उद्घाटन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.