Saraikela News: खरसावां विधायक ने गणना प्रपत्र भरकर जमा कराया
सराईकेला, जुलाई 8 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को पूरे परिवार के संग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर मतदाता सूची में जानकारी का सत्यापन कराने की अपील की। लोसोदिकी स्थित खरसावां विधायक के आवास पर बीएलओ के समक्ष गणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की। बासंती गागराई ने भी स्वयं गणना प्रपत्र भरकर जमा किया। गागराई ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना और उसमें आवश्यक सुधार कराना हर नागरिक का कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सांसद सुखदेव भगत सांसद ने भरा गणना प्रपत्र, आमजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.