सराईकेला, सितम्बर 13 -- Saraikela News: खरसावां मे हेलमेट चेकिंग के दौरान एक युवक के साथ कथित मारपीट, मोबाइल का डिस्प्ले तोड़ने, शर्ट फाड़ने और गाली-गलौज करने के विरोध में शनिवार की शाम विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोगों ने खरसावां चांदनी चौक को जाम कर दिया। शाम करीब 4:30 बजे शुरू हुए सड़क जाम के कारण कुचाई-खरसावां-सरायकेला मार्ग और खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे खरसावां चांदनी चौक पर पुलिस हेलमेट जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुचाई प्रखंड के तिलोपदा गांव निवासी भारत बानरा बाइक से आमदा के रास्ते खरसावां आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर हेलमेट के संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवक और पुलिसकर्मियों क...