सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां में पहली बार जिला महिला फुटबॉल लीग का आयोजन शुरू हुआ। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला महिला फुटबॉल लीग-2026 के तहत रविवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में दो मुकाबले खेले गए। महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। पहले मुकाबले में शारदा फुटबॉल क्लब चक्रधरपुर ने अशोका एफसी को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ शारदा एफसी ने प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ के 9वें मिनट में शारदा की खिलाड़ी आश्रिता ने डी एरिया में मिले गेंद को शानदार तरीके से गोल पोस्ट में पहुंचा कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सहुका का दबदबा बरकरार, पुरुष...