सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध रूप से देसी शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद मंडल कारा सरायकेला भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त, 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक को संदिग्ध अवस्था में रोक कर जांच की गई। जांच के क्रम में उसके पास से अवैध रूप से देसी शराब का परिवहन किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए मोटरसाइकिल और शराब को जब्त कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुरेश बोदरा (पिता- स्व. डॉक्...