Saraikela News: खरसावां बीआरसी में सुबह 11 बजे तक ताला लौटने लगे थे कर्मचारी
सराईकेला, अक्टूबर 24 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में शुक्रवार को सुबह 11.18 बजे तक मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा। कार्यालय समय पर नहीं खुलने के कारण बीआरसी में कार्यरत कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि कार्यालय में ताला बंद देखकर वहां पहुंचे कर्मी वापस लौटने लगे। बाद में ताला खुलने पर वे सीट तक पहुंचे। शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन के लिए पहुंचे शिक्षक भी इसको लेकर परेशान रहे। उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा था कि दफ्तर में ताला लगा रहने का आखिर क्या कारण है। कार्यालय बंद रहने की जानकारी मिलने के बाद इस मामले की शिकायत डीएसई अमित कुमार को दूरभाष के माध्यम से दी गई। शिकायतकर्ता ने इसे झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों के विपरीत बताया। 11.30 बजे ताला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.