सराईकेला, अगस्त 13 -- Saraikela News: खरसावां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खरसावां प्रखंड में आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। इसे लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मनिंद्र जामुदा की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव करते हुए नई समय-सारणी निर्धारित की गई। बताया गया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से सभी सरकारी संस्थानों में सुबह 9 बजे के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के गायन संबंधी निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी के मद्देनजर खरसावां प्रखंड में भी झंडोत्तोलन के समय में संशोधन किया गया。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुरहू में स्वतंत्रता दिवस पर बदला ध्वजारोहण का समय, संस्थानों को निर्देश जारीनई समय-सारणी नई समय-सारणी के अनुसा...