सराईकेला, जुलाई 15 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां थाना अंतर्गत चांदनी चौक से दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। घटना सोमवार अपराह्न करीब 03 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के बेहरासाई निवासी भोला साहु, पिता स्वर्गीय लालजी साहु, हीरो स्प्लेंडर-प्रो बाइक संख्या-जेएच 06 जी 9024 से किसी कार्य से चांदनी चौक पहुंचे थे। उन्होंने कुचाई मार्ग स्थित पुलिया के समीप अपनी बाइक खड़ी कर खरीदारी करने चले गए। करीब 10 से 15 मिनट बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और खोजबीन की। लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। बाइक नहीं मिलने पर भोला साहु ने खरसावां थाना पहुंचकर चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भ...